मृत पशुओं की आत्मा की शांति के लिये आयंबिल का आयोजन।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।जैन धर्म जिसमे अहिंसा परमो धर्म है वही जीव दया को लेकर जैन धर्म हमेशा सतत प्रयास में जुटा रहता है,  लेकिन आज के दिन जैन धर्म एक ऐसा आयोजन करता है जो आज के दिन ऐसे मृत पशुओं की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है जिन्हें ये चाह कर भी बचा नही पाते , इन सभी मृत जीवो की आत्मा की शांति के लिए जैन समाज के लोग आयंबिल का आयोजन करते है इस आयोजन में जैन धर्म के ही नही बल्कि वह सभी जो जीव दया के लिए कार्य करते है आयोजन में एकत्रित होते है और एक साथ नवकार मंत्र जाप कर सामुहिक प्रार्थना  करते है।  वही  आज के दिन तप के बाद  सामूहिक भोज होता है जिसमे सभी उबला हुआ भोजन होता  है और पूरे दिन इस भोजन के अलावा कुछ नही खाया जाता है । समग्र जैन समाज ने शनिवार को शीतल तीर्थ बगीची में उक्त आयोजन किया । आज के दिन एक तरफ बकरीद को लेकर के पशुओं की कुर्बानी दी जाती है ऐसे में आज ही के दिन इस तरह का यह आयोजन बेजुबान मृत पशुओं की आत्मा को शांति देने के लिए किया जाता है , इस आयोजन में अब हजारो की संख्या में लोग हर समाज से जुड़ते जा रहे है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *