रतलाम में पिछले वर्ष अब तक हुई बारिश से दोगुनी बारिश, जानिए शहर और जिले में अब तक कहां कितने इंच हुई बारिश और बारिश के मामले में जिले में किस क्षेत्र की हालत है खराब-

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 4जुलाई(खबरबाबा.काम)।जिले के ताल और आलोट क्षेत्र के अलावा लगभग सभी स्थानों पर बारिश की स्थिति ठीक है। जिले में सबसे अधिक बारिश अभी तक पिपलोदा में दर्ज की गई है। वहीं सैलाना और रतलाम की स्थिति भी सामान्य से अच्छी है ।रतलाम शहर में अब तक कुल 10 इंच के लगभग बारिश दर्ज की जा चुकी है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक सबसे कम बारिश ताल में हुई है ,जहां अभी तक सिर्फ 2 इंच के लगभग पानी गिरा है ।इसके अलावा आलोट में भी 1 जून से लेकर अभी तक सिर्फ 4 इंच के लगभग ही बारिश दर्ज की गई है ।जिले के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो जावरा में 7 इंच लगभग बारिश हुई है। पिपलोदा में 13 इंच अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।बाजना में भी 7 इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में पिछले 24 घंटे में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। रतलाम शहर में अभी तक कुल 10 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।जिले के रावटी में 6 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।इसी तरह सैलाना में 11इंच से अधिक बारिश अब तक दर्ज हुई है ।जिले में जुलाई माह की सामान्य बारिश पौने आठ इंच के लगभग मानी जाती है। रतलाम शहर, सैलाना ,पिपलौदा में सामान्य बारिश के आंकड़े से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो अभी तक पौने आठ इंच के, लगभग बारिश हो चुकी है जो जिले की जुलाई माह की सामान्य बारिश के लगभग है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *