रतलाम में विशाल किसान सम्मेलन 10 जून को,33 करोड 74 लाख से ज्यादा प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।कलेक्टर, एसपी ने अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 8 जून (खबरबाबा. काम) । रतलाम में आगामी 10 जून को विशाल किसान सम्मेलन होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत जिले के 20हजार 584 किसानों को 33 करोड 74 लाख31 हजार रुपए राशि उनके द्वारा विगत 15 मार्च से 26 मई की अवधि के दौरान बेचे गए गेहूं पर प्रोत्साहन राशि के रुप में मिलेगी। इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमितसिंह ने स्थल पर पहुंचकर लिया। कार्यक्रम स्थानीय बरबड रोड स्थित विधायक सभागृह पर होगा।
इस दौरान अपर कलेक्टर डा. कैलाश बुन्देला,निगम आयुक्त एस. के. सिंह,  एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी विवेकसिंह चौहान,उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया आदि मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार किसानों के सम्मिलित होंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, वाहनों के आवागमन इत्यादि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनिकों, आधुनिक खेती तथा आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *