रतलाम,12 मई 2020/जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम रतलाम मेडिकल कालेज से प्राप्त covid19 की रिपोर्ट में 22 सैंपल की रिपोर्ट दी गयी , जिसमे 21 सैंपल नेगेटिव एवं 1 सैंपल पॉजिटिव आये हैं ।
पॉजिटिव केस 07 वर्षीय बालक निवासी नई आबादी सेजावता है। बालक को मेडिकल कालेज इलाज हेतु भेजा गया है , तथा अभी उसका स्वास्थ्य स्थिर है । यह बालक पूर्व के पॉजिटिव केस निवासी शिव नगर की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान संपर्क में पाए जाने के आधार पर सैंपल लिया गया था जो आज पॉजिटिव आया है ।
सेजावता में नवीन containment area का निर्माण किया जावेगा ।
इस प्रकार रतलाम जिले में आज तक प्राप्त कुल पॉजिटिव की संख्या – 25
वर्तमान में शेष पॉजिटिव की संख्या – 6 , सभी का स्वास्थ्य स्थिर है ।
रतलाम: मेडिकल कालेज से आई 22 सैंपल की रिर्पोट, अब 7 वर्षीय बालक की रिर्पोट आई पाजिटिव,जानिए वर्तमान स्थिति
Leave a Comment



