राज्यपाल को सलामी देने के लिए इंदौर से आया विशेष पुलिस बैंड,शुक्रवार सुबह माता के दरबार में दी भजन और राष्ट्रीय गीतों की धुनों की प्रस्तुति, राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 29जून(खबरबाबा.काम)। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल कुछ देर बाद रतलाम पहुंचने वाली है। राज्यपाल की अगवानी और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है ।राज्यपाल को सलामी देने के लिए इंदौर से 15 से अधिक सदस्य वाला पुलिस बैंड रतलाम आया है।
इंदौर से आया यह विशेष बैंड राज्यपाल को सलामी देगा। राज्यपाल के रतलाम आने के पूर्व शुक्रवार सुबह पुलिस बैंड के सभी सदस्य श्री कालिका माता के दरबार में पहुंचे और वहां भजन एवं राष्ट्रीय गीतों की धुन बजाकर मनमोहक प्रस्तुति दी।
इधर राज्यपाल के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है ।जिला अस्पताल में भी बेरीकेट्स और पुलिस बल लगाया गया है ।राज्यपाल के दौरे के सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *