रतलाम, 23जुलाई(खबरबाबा.काम)। सुभाष नगर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के लिए रेलवे की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब आरओबी राज्य शासन की प्रक्रिया में है ।भविष्य में यहां से आवागमन को लेकर समस्या समाप्त हो जाएगी।
यह बात मंडल रेल प्रबंधक आर.एन सुनकर ने सोमवार को सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग के निरीक्षण के दौरान कही । डीआरएम ने कहा कि ब्रिज के सेक्शन होने से इसके बनने के बाद से यहां से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को इसका लाभ मिलेगा। डीआरएम सुनकर ने बताया कि वर्तमान में यहां फाटक बंद होने पर यहां से वाहन लेकर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।आरओबी बनने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी।
पटरियों पर जलभराव को लेकर किया निरीक्षण
डीआरएम श्री सुनकर ने बारिश में पटरियों पर जलभराव होने से होने वाली दिक्कतों का भी निरीक्षण किया ।शहर में सोमवार सुबह तेज बारिश के चलते रेलवे स्टेशन पर पटरियों पानी में डूब गई। पटरियों पर पानी आने से यहां सिग्नल फेल होने की समस्या भी हुई।सिग्नल फेल होने की समस्या दिल्ली-मुंबई मार्ग पर प्लेटफार्म के नागदा एंड पर पानी ज्यादा जमा होने से बनी थी।
जलभराव की समस्या पर मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर स्टेशन पहुंचे और जानकारी जुटाई। डीआरएम ने ट्रैक पर आने वाले पानी के संबंध में भी विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी कि पानी यहां कहां होकर आता है और इसे कैसे रोका जा सकता है। डीआरएम ने जलभराव के स्थानों का भी निरीक्षण किया और इसे लेकर योजना बनाने की बात कहीं है।
रेलवे की और से सुभाष नगर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी स्वीकृत, डीआरएम ने किया निरीक्षण, पटरियों पर जलभराव की समस्या को लेकर भी निरीक्षण कर योजना बनाने की बात कही-
Leave a Comment



