लापता भारतीयों का मामला: सुषमा के खिलाफ देश को गुमराह करने की शिकायत दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली: इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ शिकायज दर्ज कराई गई है। सुषमा पर आरोप है कि उन्होंने 39 भारतीयों के बारे में गलत जानकारी दी है। याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने बिहार के मुजफ्फरपुर की जिला अदालत में सुषमा पर इराक में लापता लोगों को लेकर झूठ बोलने और देश को गुमराह का आरोप में याचिका दी है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुषमा ने इराक के मोसुल में लापता 39 भारतीयों को लेकर देश को सही जानकारी नहीं दी हालांकि याचिकाकर्ता लापता सभी भारतीयों के सलामती की दुआ की है।
संसद में भी उठा मामला
सोमवार को संसद में भी लापता भारतीयों का मुद्दा गूंजा। अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में कहा कि लापता में से अधिकतर लोग पंजाब से हैं, मैं चाहता हूं कि सरकार इस पर जवाब दे। वहीं कांग्रेस पार्टी कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी थी। कांग्रेस ने सुषमा पर देश और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इराक के विदेश मंत्री डॉ. इब्राहिम अल जाफरी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच गायब भारतीयों को लेकर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री इब्राहीम-अल जाफरी ने कहा है कि इराक सरकार के पास लापता 39 भारतीयों की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि बंधक बनाए गए भारतीय मजदूर जिंदा हैं या मारे गए, इसे लेकर भी उनके पास कोई पुख्ता सूचना नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *