शिवपुर में तालाब खाली कराने पर मिला बड़ा कछुआ, मगरमच्छ की सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। रतलाम के समीप ग्राम शिवपुर में बुधवार को गांव में मगरमच्छ जैसा जानवर दिखने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब तालाब का पानी खाली कराया तो तालाब से बड़ा कछुआ मिला है,जिसे वन विभाग की टीम ने पास में स्थित बडे़ तालाब में छोड़ा गया है।
ज्ञातव्य है कि ग्राम शिवपुर में पोखर के समीप पानी भर रही एक महिला को बुधवार सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले पानी के अंदर से मगमच्छ जैसे जानवर का अनुमान हुआ था। महिला ने डरकर ग्रामीणों को खबर दी जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम शाम करीब 5 बजे गांव पहुंची थी। इसके बाद बिजली की मोटर की मदद से पोखर का पानी निकालना शुरु किया गया।वन विभाग के बीट प्रभारी अनील चौधरी ने बताया कि तालाब का पानी खाली कराने के बाद मगरमच्छ तो नहीं एक बड़ा कछुआ जरुर मिला है,जिसे पास में स्थित बड़े तालाब में छोड़ दिया गया है। वन विभाग के बीट प्रभारी का कहना है कि हो सकता है की गांव वालों ने बड़े कछुए को पानी मेँ देखा हो और उसे मगरमच्छ समझे। फिलहास तालाब का पानी खाली होने के बाद कछुए के अलावा कुछ नहीं मिला है,जिसके बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *