सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनीं एमा स्टोन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

लॉस एंजेलिस : हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस एमा स्टोन ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है. एमा ने छह बार ऑस्कर का खिताब अपने नाम किया है. अब एमा दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं.
फोर्ब्स मैगजीन ने एमा को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस घोषित किया है. एमा 28 साल की हैं और पिछले एक साल में 2.6 करोड़ डॉलर (166.4 करोड़ रुपए) कमाए हैं.
एमा की फिल्म ला ला लैंड ने दुनियाभर में 445 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है. इस फिल्म के लिए एमा ने कई ऑडिशन दिए थे. ला ला लैंड को ऑस्कर अवॉर्ड में 14 नॉमिनेशन मिले थे. एमा हॉलीवुड में मेल और फीमेल एक्ट्रेस को एक जैसी फीस देने के लिए आवाज उठा रही हैं. वे कई मौकों पर यह मांग कर चुकी हैं.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेनिफर एनिस्टन हैं. उन्होंने पिछले एक साल में 2.55 करोड़ डॉलर कमाए हैं. वे अमेरिकन सिटकॉम फ्रेंड्स से लगातार रॉयल्टी पा रही हैं. ड्रामा फिल्म द यलो बर्ड में भी नजर आईं.
इस लिस्ट में जेनिफर लॉरेंस तीसरे नंबर पर आ गई हैं, जबकि पिछले दो सालों से वे टॉप पर बनी हुई थीं. लॉरेंस ने पिछले एक साल में 2.4 करोड़ डॉलर कमाए हैं. ये उस रकम से ठीक आधा है, जो उन्होंने 2016 में कमाई थी. 2016 में उन्होंने 4.6 करोड़ डॉलर कमाए थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *