सीएम ड्यूटी में लगे चिकीत्सकों को ड्यूटी स्थान पर जाने से रोका, चिकीत्सकों ने सीएचएमओ को लिखीत शिकायत दी, सीएचएमओं ने एसपी को की फारवर्ड

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,28 मई(खबरबाबा.काम)। बाजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रात्रि विश्राम के दौरान ड्यूटी पर लगे चिकीत्सकों को ही रोकने का मामला सामने आया है। सीएम कार्यक्रम में जिन शासकीय डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्होंने शिकायत की है कि रात्रि में उन्हें सीएम सिक्योरिटी ने परिसर में नहीं आने दिया। सीएमएचओ सहित डॉक्टर अंदर आने के लिए परेशान रहे और अंदर एम्बुलेंस खाली रही। इस बात की शिकायत डॉक्टरों ने सीएमएचओ के माध्यम से सोमवार को एसपी और कलेक्टर के नाम पत्र देकर की है।
जानकारी के अनुसार 23 मई को सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नामावर ने पांच डाक्टरों की ड्यूटी 26 मई को बाजना में सीएम के कार्यक्रम स्थल एवं रात्रि विश्राम स्थल में लगाई थी। डॉक्टरों के अनुसार रात करीब 9.30 बजे डॉक्टर एम्बुलेंस से उतरकर पानी लेने के लिए परिसर के बाहर चले गए। जब वापस लौटे तो बेरीकेट पर तैनात पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों ने अपना परिचय देते हुए शासकीय आदेश की प्रति भी दिखाई, लेकिन पुलिस अधिकारी ने अभद्रता करते हुए अंदर प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने फोन पर इसकी सूचना सीएमएचओ को दी जो कुछ ही देर में वहां पंहुच गए और उन्होंने भी पुलिस अधिकारी से डॉक्टरों को अंदर आने देने के  लिए कहा, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए प्रवेश देने से मना कर दिया। 3 घंटे बाद डॉक्टर अंदर प्रवेश कर सके। डॉक्टरों ने नाम लिखकर शिकायत सोमवार को डॉ. ननावरे को सौंपी जिन्होंने इसे एसपी अमित सिंह और कलेक्टर रुचिका चौहान को अग्रेषित करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *