सीबीएसई: फीर होगी 10वीं गणित की और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा , जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 28 मार्च(खबरबाबा.काम)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा 10वीं की गणित की और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा फिर कराने की घोषणा की है।  सीबीएसई ने कहा कि नई तारीखों का ऐलान एक हफ्ते के भीतर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही सीबीएसई का 10वीं क्लास का गणित का पेपर हुआ है जबकि 26 तारीख को इकोनोमिक्स का पेपर हुआ था। आज सीबीएसई ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त करने की बात कही। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा कि कुछ घटनाओं के प्रकाश में आने और कुछ रिपोर्टों के सामने आने के बाद सीबीएसई ने यह कदम उठाया है। सीबीएसई ने कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि परीक्षा में निष्पक्षता और सुचिता बनी रहे। चर्चा है कि पेपर लीक की खबरों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, हालांकि बोर्ड ने दोबारा परीक्षा कराने की वजह नहीं बताई है।
 
 
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *