सुपरहिट हुई ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, अक्षय कुमार ने फैंस को कहा- शुक्रिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली: बॉलीवुड अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में धमाकेदार कमाई की है. इस फिल्म ने पांच दिनों में 83 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर मिल रही इस सफलता से अक्षय कुमार काफी खुश हैं और एक वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है.
अपने सोशल मीडिया पोस्ट किए गए इस वीडियो संदेश में अक्षय कहते दिख रहे हैं, ”डायरेक्ट दिल से बोलूंगा. ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ मेरे लिए फिल्म नहीं है यह पिछले 1 साल में यह मेरे लिए एक जुनून सा बन गया था. यह फिल्म चलेगी या नहीं मुझे इस बात की चिंता नहीं थी. मेरा केवल एक ही लक्ष्य था कि यह खुले में शौच की परेशानी को घर-घर तक पहुंचाना है. आज आप लोगों ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया है कि यह बॉक्स ऑफिस पर तो अपना काम कर ही रही है लेकिन एक और बहुत जरुरी बड़ा काम कर रही है. ये जो सदियों से खुले में शौच जाने की जो परंपरा है, बीमारी है, उसे ये धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं.”
अक्षय ने इसमें आगे कह रहे हैं, ”मुझे आपको यह बात बताने में दिल से खुशी हो रही है कि 8-9 महीने पहले एक रिपोर्ट के अनुसार 54 प्रतिशत लोग हमारे देश के खुले में शौच करते हैं लेकिन अब वो 54 प्रतिशत 34 प्रतिशत में बदल गया है आठ महीने के अंदर. फिल्म के माध्यम से ये मैंने इंटरटेनिंग तरीके से रख दी है.”
अक्षय ने इस फिल्म की सफलता को अपने फैंस के नाम कर दिया है. अक्षय ने कहा है, ”अब इस फिल्म की सफलता मैं आप सभी के नाम करता हूं. हर उस बंदे के जिसने सोच बदली और शौच को अपनाया. मैं इस समस्या के नाम पर बात करना बंद नहीं करूंगा. आप सभी भी इसे ना छोड़ें. मेरी फिल्म से जुड़े हर इंसान को थैंक्यू बोलना चाहूंगा.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *