सैलाना में क्यों हारी भाजपा …..?

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।जिले के सैलाना में नगर परिषद के लिये हुए चुनाव में बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार की 144 वोटो से जीत हो गई है , जब की वार्डो में भाजपा ने कब्जा किया है । सैलाना के 15 वार्डो में भाजपा ने 8 वार्डो पर  जीत दर्ज करवायी है , जब की कांग्रेस 4 तथा निर्दलीय 3 सीट लेने में सफल रहे हैं । यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की नम्रता राठौर भाजपा की जिला महामंत्री क्रांति जोशी को कड़ी टक्कर देकर चुनाव जीती है । भाजपा प्रत्याशी क्रांति जोशी की हार ने कई सवाल खड़े किये है । अध्यक्ष पद पर आखिर भाजपा को हार का सामना क्यों करना पड़ा , इस पर भाजपा को आत्म मंथन करना पड़ेगा । बताया जाता है कि सैलाना में स्थानीय भाजपा की गुटबाजी , और बागी प्रत्याशी के कारण यदि भाजपा हारी है तो सैलाना विधायक से लोगो की नाराज़गी और रतलामी नेताओ की चुनाव में भीड़ भी एक कारण माना जा रहा है । चुनाव संचालन को लेकर भी कार्यकर्ताओ की नाराजगी सामने आती दिख रही है ।
— यह रहा है वोटो का गणित
——————————-
– अध्यक्ष पद के लिए- नम्रता जितेंद्र राठौर कांग्रेस- 3307
– कांति जोशी भाजपा- 3163
-शिवकन्या पाटीदार निर्दलीय- 531
— वार्ड में निर्वाचित पार्षद
——————————-
वार्ड 1- शांतिलाल पाटीदार कांग्रेस,
वार्ड 2- हेमंत जगदीश निर्दलीय,
वार्ड 3- वर्षा बाबूलाल दाहिमा बीजेपी,
वार्ड 4- सुनीता चंडालिया निर्दलीय,
वार्ड 5- रंजना पाटीदार बीजेपी,
वार्ड 6- उषा पाटीदार बीजेपी
7-  चैतन्य शुक्ला कांग्रेस
वार्ड 8- दिलीप भेरूलाल बीजेपी
वार्ड 9- सपना खराड़ी बीजेपी
वार्ड 10- रामप्रसाद चंदेल कांग्रेस
वार्ड 11- ममता पटेल निर्दलीय
वार्ड 12- अनुकूल सोनी बीजेपी
वार्ड 13- हेमलता धबाई कांग्रेस
वार्ड 14- मंगलेश कसेरा बीजेपी
वार्ड 15- संपतबाई बीजेपी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *