हर्षविजय गेहलोत और डी.पी.धाकड़ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल, कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में भी नियुक्तियों का पड़ेगा असर।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
रतलाम,14 मार्च(खबरबाबा.काम)। चुनावी वर्ष में कांग्रेस ने संगठनात्मक रुप से पार्टी को मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास शुरु कर दिए है। पहले जहां पारस सकलेचा को एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल कर लिया गया, वहीं अब जिले के  दो  युवानेताओं को एआईसीसी मेंबर बनाकर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए है। दोनों युवा नेताओं के एआईसीसी में शामिल होने से कांग्रेस की स्थानीय राजनीति पर भी असर पडऩे की उम्मीद है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को  मध्यप्रदेश के सदस्यो की घोषणा की। 111 सदस्यीय सूची में जिले के दो युवा नेताओं को मौका दिया गया है। कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत (सैलाना) और जिला पंचायत उपाध्यक्ष और किसान आंदोलन से देशभर में चर्चा में आए किसान नेता डीपी धाकड़ को एआईसीसी में शामिल किया गया है। यह पहला मौका है कि जब जिले के दो युवाओं को एकसाथ एआईसीसी में शामिल किया गया है।
पार्टी में बढ़ा कद….
विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने  जो घोषणा की है उसके बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है। दोनों  युवाओं को एआईसीसी में लेने के बाद से माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में दोनों की दावेदारी के साथ ही अन्य टिकटों के वितरण और पार्टी की चुनावी रणनीति में भी इन नेताओं की भूमिका अहम रहेगी। राजनैतिक समीक्षकों का मानना है कि डीपी धाकड़ को किसान आंदोलन के बाद से देशभर में जो चर्चा मिली है उसने पार्टी में भी उनका कद बढ़ाया है। दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव में अपने क्षेत्र से कांग्रेस को भारी बढ़त दिलाने के बाद से हर्षविजय गेहलोत का कद भी कांग्रेस पार्टी में मजबूत हुआ है। दोनों नेताओं के एआईसीसी मेंबर बनने के बाद कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में भी दोनों नेताओं का प्रभाव बढेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *