हसनपालिया के निकट कार दुर्घटनाग्रस्त, राजस्थान के पांच लोग घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। नामली और हसनपालिया के मध्य गुरुवार दोपहर को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार जावरा ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत हसनपालिया के निकट गुरुवार दोपहर को एक कार असंतुलित होकर आगे चल रहे डम्पर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों के घायल होने की सूचना है,वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घालयों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सभी घायल राजस्थान के निवासी है और उन्होने अपने नाम भवानीसिंह पिता मोहनसिंह 45 वर्ष निवासी दिनपुर कैलाश थाना खाटू श्याम जिला सिकर राजस्थान, महावीर पिता बिहारीसिंह निवासी सिकर, धमाराम पिता काजूराम 35 वर्ष निवासी सिकर,नेरेन्द्रसिंग पिता जगदीश और पिताम्बरसिंह बताए है। नरेन्द्रसिंह ने बताया कि वे लोग ठेकेदार भवानीसिंह के साथ नासीक गए थे और वापस लौट रहे थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *