होली की मस्ती में जमकर थिरकें एसपी और प्रभारी कलेक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के साथ मनाई होली।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
 रतलाम,3 मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर में शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व पांरपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर सहित जिला रंगों से सराबोर रहा। इधर धुलेंडी के पर्व पर कानुन-व्यवस्था के लिए ड्यूटी सम्पन्न करने के बाद शनिवार को पुलिस विभाग ने होली मनाई। पुलिस लाइन में आयोजित होली उत्सव में एसपी अमित सिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमश मिश्रा सहित जिले में पदस्थ अन्य  आईपीएस अधिकारी भी जमकर होली की मस्ती में फिल्मी गानों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।
शुक्रवार को धुलेंडी पर सुरक्षा के इंतजाम में व्यस्त रही पुलिस ने शनिवार को मस्ती के साथ होली का पर्व मनाया गया। पुलिस लाईन में एसपी अमितसिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एडीएम कैलाश बुंदैला,एएसपी डां. राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा, ,जावरा सीएसपी(आईपीएस)आशुतोष बागरी , ट्रेनी आईपीएस अमित तोलानी, सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित जिले में पदस्थ राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य  पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। सभी अधिकारी कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल के बंगले पर भी पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।इसके बाद पुलिस लाइन में होली का उत्सव शुरु हुआ। यहां एसपी अमित सिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एएसपी राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा, अमित तौलानी, आशुतोष बागरी आदी पुलिस कर्मचारियों के साथ फिल्मी गानों की धुन पर झुमकर नाचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *