बीसीसीआई अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मसौदा संविधान पर सुझाव मांगे हैं और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि बोर्ड के अधिकारी कोर्ट के फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘अगर बीसीसीआई के अधिकारी मसौदा संविधान पर हमारे फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बीसीसीआई के मसौदा संविधान में लोढ़ा समिति के सभी सुझाव शामिल होने चाहिए ताकि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय से पहले एक समग्र दस्तावेज तैयार किया जा सके।’ पीठ के अन्य सदस्य जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हैं।
सुनवाई के दौरान पीठ ने बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी के हठी व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया। बोर्ड के तीनों अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *