परीक्षा फार्म नहीं भरा पाने पर दिया ज्ञापन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम। शांति निकेतन इस्ंटीट्यूट आफ टेक्नालाजी के दो छात्रों ने परीक्षा फार्म नहीं भरा पाने के कारण परीक्षा से वंचित होने को लेकर शुक्रवार को एडीएम डां. कैलाश बुंदैला को ज्ञापन सौंपा। कालेज के छात्र अनिता डाबर और प्रभलाल सिंघाड ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वे शांति निकेतन इस्ंटीट्यूट आफ टेक्नालाजी में बीएड प्रथम सेमेस्टर के अनुसूचित जनजाती के विद्यार्थी है। छात्रों ने बताया कि वे पूर्ण नामांकन शुल्क नहीं होने के कारण विश्वविदयालय द्वारा घोषित तिथी को नामांकन की आनलाइन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएं। जिसके अभाव में अब उनके परीक्षा फार्म नहीं भरा रहे है और वे परीक्षा से वंचित हो रहे है। छात्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर में उनके महाविद्यालय द्वारा किए गए प्रयास के बावजूद भी उनकी समस्या जस की तस है। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि इस परीक्षा से उनका भविष्यजुड़ा है इसलिए उन्हे परीक्षा से वंचित न किया जाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होने से बचाया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *