बड़ा रामद्वारा के मंहत श्री गोपाल दास जी महाराज का देवलोकगमन, सोमवार को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,18फरवरी,(खबरबाबा.काम)।बड़ा रामद्वारा के महंत श्री गोपालदास जी महाराज का देवलोक गमन रविवार शाम हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा(डोल) सोमवार 19 फरवरी को सुबह 10 बजे पुरोहित जी का वास स्थित बड़ा रामद्वारा से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार स्व. श्री गोपालदास जी को रविवार दोपहर को सीने में दर्द की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शाम करीब सात बजे उन्होंने देह त्याग कर दिया। स्व महंत जी 86 वर्ष के थे। वे रामस्नेही सम्प्रदाय सींथल से दीक्षित संत थे और विगत चार दशकों से रामद्वारे के महंत थे। महंत जी के उत्तराधिकारी साधु पुष्पराज रामस्नेही ने बताया कि महंत जी के देवलोकगमन की खबर से बड़ी संख्या में उनके भक्तों में शोक व्याप्त हो गया।डोल यात्रा बड़ा रामद्वारा से गुलाब चक्कर,नगर निगम,महलवाड़ा,पैलेस रोड,डालु मोदी बाजार,माणकचौक,चांदनीचौक,त्रिपोलिया गेट होते हुए त्रिवेणी मुक्तिधाम पर पहुंचेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *