रतलाम में हुई बार्डर मीटिंग,दूसरे प्रदेश में छिपे वारंटियों की सूची सौंपी, प्रतापगढ, बासवांड़ा और रतलाम पुलिस के अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान व्यवस्था, कंजर समस्या सहित अन्य साझा समस्याओं और मुद्दों पर की चर्चा।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 28 फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले की सीमा से लगे अन्य प्रदेश के जिलों की पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर कानुन व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए कार्य करने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय पुलिस निंयत्रण कक्ष पर बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान के बासंवाड़ा और प्रतापगढ एसपी के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजुद थें।
बैठक में रतलाम रेंज डीआईजी जितेन्द्रसिंह कुशवाह, रतलाम एसपी अमित सिंह, बासंवाड़ा एशपी कालराम रावत, प्रतापगढ एसपी शीवनाथ मीणा, एएसपी डा. राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा, जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी, ट्रेनी आपीएस अमित तोलानी, रतलाम सीएसपी विवेकसिंह चौंहान सहित अन्य अधिकारी मौजुद थे। एसपी अमित सिंह ने बताया कि बैठक में प्रमुख रुप से साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव, कंजर समस्या, फरार वांरटी, साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर चर्चा की गई।
एक-दुसरे को सौंपी उनके जिलों में छिपे वारंटियों की लिस्ट
बैठक के दौरान तीनों जिलों के एसपी ने उन फरार वांरटियों की सूची एक-दुसरे को सौंपी, जिनके रतलाम, बांसवाड़ा या प्रतापगढ मं छिपे होने की आशंका है। बासवांड़ा पुलिस ने एसे 40 वारटियों की सूची रतलाम पुलिस को सौंपी जिनके जिले में छुपे होने की संभावना है। इसी तरह रतलाम ने भी एनडीपीएस के प्रकरणो ंके आरोपियों सहित अन्य वारंटियों की सूची प्रतापगढ और बांसवाड़ा पुलिस को सौंपी। प्रतापगढ एसपी ने 23 वारंटियों की सूची रतलाम पुलिस को सौंपी।
यह भी हुए निर्णय-
-विधानसभा चुनाव के दौरान बार्डर पर सामजस्य के साथ नाकांबदी और इंट्री की व्यवस्था।
-स्थाई और फरार वांरटियों को पकडऩे में सहयोग।
-साम्प्रदायिक घटनाओं के समय एक-दुसरे जिले में प्रवेश के स्थानों पर व्यवस्था और सहयोग।
-हर महीने एसएचओ लेवक के अधिकारियों की बैठक होगी।
-एक-दुसरे जिले में वारदात कर कंजर भाज जाते है, उन्हे पकडऩे की योजना पर चर्चा।
-किसान आंदोलन, करणी सेना के आंदोलन को लेकर अनुभन साझा किए और इस तरह के आंदोलन में क्या सहयोग किया जा सकता है, इस पर चर्चा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *