पिपलौदा थाना क्षैत्र अंतर्गत मलेनी नदी के किनारे मिला महिला का शव , पुलिस शिनाख्ती के कर रही प्रयास

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
रतलाम,13 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलौदा तहसील के ग्राम नांदलेटा में मंगलवार सुबह मलेनी नदी के किनारे एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में जा रहे ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जावरा पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नांदलेटा में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मलेनी नदी के किनारे एक अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में पड़ी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पिपलोदा थाना प्रभारी आरसी भाटी सूचना पर टीम के साथ मौके पर पंहुचे और पंचनामा बनाने के साथ वहां सुराग भी तलाशे। बहुत देर मशक्कत के बाद भी वहां से पुलिस को ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा गया। श्री भाटी के अनुसार महिला के शरीर पर वैसा ही टैटू गुदा हुआ है जैसा आमतौर पर आदिवासी समाज की महिलाएं गुदवाती हैं। दाहिने हाथ पर भी वैसा ही चिन्ह बना है और कृष्ण नाम भी लिखा हुआ है। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई, लेकिन आसपास के सभी थानों पर उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस गुमशुदा और अन्य मामलों में महिला की शिनाख्त की कोशिश में लगी हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है।
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *