रतलाम,11मार्च(खबरबाबा.काम)।नईदुनिया के रतलाम कार्यालय में संवाददाता के रुप में कार्यरत विवेक बाफना के छोटे भाई और वरिष्ठ पत्रकार श्रेणिक बाफना के बेटे प्रीतिश बाफना की कार रविवार शाम बदनावर पेटलावद रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में प्रीतीश गंभीर रुप से घायल हो गए है,जबकि उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार,प्रीतीश बाफना 29 अपनी पत्नी स्मिता 27 के साथ निजी कार से पेटलावद बदनावर रोड पर बदनावर की ओर आ रहे थे। शाम करीब छ: बजे बदनावर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर तीन चार पलटी खा गई। इस दुर्घटना में प्रीतीश की पत्नी स्मिता की मृत्यु हो गई,जबकि प्रीतिश गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायल प्रीतिश को इन्दौर रैफर किया गया है।
दुर्घटना का समाचार मिलते ही नईदुनिया के रतलाम कार्यालय से कुछ पत्रकार साथी बदनावर के लिए रवाना हो गए है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
बदनावर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त , रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार श्रेणिक बाफना की बहू की मौत,बेटा गंभीर घायल
Leave a Comment


