एक भारत,श्रेष्ठ भारत के संदेश के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला समरसता एवं सद्भावना मार्च, समाज के सभी वर्गो के लोग हुए शामिल, सामाजिक एकता और अखंडता बनाए रखने की ली शपथ।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 11 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग और लोगों के बीच समन्वय, सद्भाव, प्रेम और एकता, समरसता को और प्रगाढ़ बनाने का संदेश देने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम सद्भावना मार्च का आयोजन किया। कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी अमित सिंह सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधी, समाजसेवी, विभिन्न समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख लोग, स्कूली  बच्चे, युवा, महिलाएं आदि मार्च में शामिल हुए।
बुधवार शाम गुलाब चक्कर से प्रारंभ हुए मार्च में युवा अपने हाथों में तिरंगा थामे आगे चले।अधिकारियों, कर्मचारियों, लोगों के पीछे स्कूली बच्चे अपने हाथों में एकता और सामानता का संदेश देने वाली तख्तियां लिए चले।  मार्च में कलेक्टर , एसपी सहित शामिलजन सारें जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा गाते हुए चल रहे थे। निगम तिराहा, जेल रोड, न्यूरोड, दो बत्ती होते हुए मार्च छत्रिपुल स्थित आम्बेडकर सर्कल पर पहुंचा । यहां अधिकारियों सहित सभी समाज के लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी को एकता, समरसता और अखंडता बनाए रखने और किसी से भी किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी अमित सिंह के साथ जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ,एडीएम डॉ. कैलाश बुदेला,  एएसपी डॉ. राजेश सहाय, एसडीएम अनिल भाना,ग्रामीण एसडीएम नेहा भारतीय, निगम आयुक्त एसके सिंह, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, डीएसपी शीला सुराणा, निमेश देशमुख, तहसीलदार अजय हींगे, रश्मि श्रीवास्तव,  शहर काजी,  विभिन्न धर्मो के प्रमुख, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, शैलेन्द्र डागा,   बजरंग पुरोहित, विनोद मिश्रा मामा,  महेन्द्र गादिया, सलीम आरीफ, राकेश झालानी, सतीश पुरोहित, बी.एल.हरोड, अदिति दवेसर, बबीता नागर, बलवंत भाटी, शैलेन्द्र खरे, अमर चौहान आदी सहित सभी थानों के टीआई, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे।





 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *