नामली के पास मार्बल भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पुलिया के नीचे गिरा, ट्रक में लगी आग, ड्राइवर घायल।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
 
रतलाम, 19 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। गुरुवार दोपहर को नामली से करीब 2 कि.मी. दूर मेवासा में गंगायता नदीं पुलिया पर  कोटा से रतलाम की ओर आ रहा  मार्बल से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर  पलटी खा गया जिससे उसमें आग लग गई । घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब साढे तीन बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहा ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ता हुआ पलटी खा गया। ट्रक का चेसीस ने अलग होकर आग पकड़ ली और ड्राइवर केबिन और मार्बल सहित उपरी हिस्सा पुलिया के नीचे गिर गया, जिससे मार्बल के टुकड़े टुकड़े हो गए । ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था,  जिसे ग्रामीणो द्वारा बाहर निकाला गया ।  घायला ड्राइवर को एंबुलेंस से नामली हास्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद  जिला चिकित्सालय भेजा । मौके पर घटना के बाद 1 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा । नामली नगर में जैसे ही मेवासा में ट्रक में आग की  खबर पता चली नामली से कई लोग मदद के लिये मेवासा पहुंच गए थे । ट्रक में आग लगने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


—————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *