नामली दौरे पर पहुंची कलेक्टर , शासकीय स्कूल और स्वास्थ्य कैन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, सफाई को लेकर जताई नाराजगी, दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

 
रतलाम,11 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को जिले के नामली में शासकीय स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाद में रतलाम कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चो की संख्या कम पाई , वही स्कूल में गंदगी भी देखने को मिली,   सफाई व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य को निर्देशित किया, साथ ही बच्चों की उपस्थिति को लेकर भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी  सफाई व्यवस्था में कुछ कमी पाई हालांकि अन्य व्यवस्थाओं को  लेकर कलेक्टर संतुष्ट नजर आई। स्वास्थ्य कैन्द्र में भी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि रतलाम में पद्भार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर लगातार शासकीय विभागों और जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं को परख रही है औ र खामियों को सुधारने के निर्देश भी दे रही है। नामली के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान रतलाम कृषि  उपज मंडी पहुंची और निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने पानी की व्यवस्था सहित अन्य निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *