बिलंपाक थाना क्षैत्र के ग्राम सिमलावदा में हुई हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, शुक्रवार शाम को मकान के विवाद में लाठियों से पीटकर हुई थी हत्या

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम, 21 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। बिलंपाक थाना क्षैत्रंतर्गत ग्राम सिमलावदा में मकान के विवाद में शुक्रवार शाम को एक युवक की लाठियों से पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के  अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त मोटर साइकल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार  सिमलावदा निवासी दिनेश पिता भंवरलाल 30 वर्ष शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे गांव में एक दुकान के बाहर बैठा था। इस दरमियान दिनेश का चचेरा भाई राहुल एवं रमेश पिता कैलाश निवासी सिमलावदा और उसका जीजा राकेश पिता पन्नालाला निवासी ग्राम अमला थाना बडऩगर एक बाइक पर सवार होकर दिनेश के पास पहुंचे। तीनों आरोपी बाइक से हाथों में लाठी लेकर उतरे। उन्होंने दिनेश से मकान की बात को लेकर विवाद शुरू करने के साथ लाठियां बरसाना शुरू कर दी। मूर्छित अवस्था में दिनेश के जमीन पर गिरने के बाद आरोपित बाइक पर बैठ गांव की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद घटनास्थल पर सनसनी फैल गई। दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।   बिलपांक पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी।
तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
इस मामले में एसपी अमित सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी डा. राजेश सहाय के और एसडीओपी संजीव मुले के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिशें देना शुरु की। पुलिस ने  आरोपी मेश पिता कैलाश निवासी सिमलावदा,राहुल पिता कैलाश निवासी  सिमलावदा और  राकेश पिता पन्नालाल निवासी अमला थाना बडऩगर जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से  घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ओर आलाजरब  बरामदगी की।
इनकी रही भूमिका
हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बिलंपाक थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर, उनि एन एस भूरिया,सउनि आर एस शक्तावत,एल एस दायमा, एम ए खान,प्रधान आरक्षक  संतोष अग्निहोत्री, आरक्षक  लाखन सिंह, संजय,अशोक,नितिन का सराहनीय योगदान रहा है।  पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम को उचित इनाम प्रदान करने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *