मई के प्रथम सप्ताह में हो सकती है जिला योजना समिति की बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए संकेत। 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पिछले लंबे समय से टल रही जिला योजना समिति की बैठक मई के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने इस सबंध में संकेत दिए है।
उल्लेखनीय है कि जिले के विकास और योजनाओं को लेकर हर तीन माह में जिले के प्रभारी मंत्री सहित विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की बैठक होना आवश्यक है। 24 अगस्त 2017 को प्रभारी मंत्री दीपक जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई थी। उसके बाद  सात माह का समय बीतने के बाद भी बैठक की तारीख निर्धारित नहीं की गई।  बैठक नहीं हो पाने से महत्वपूर्ण विभागों के कई कार्य अटके हुए हैं। इस सबंध में प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने दूरभाष पर चर्चा में बताया कि किन्ही कारणों की वजह से बैठक में विंलब हुआ है। जियोस की  बैठक अप्रैल के अंत या मई के प्रथम सप्ताह में हर स्थिति में आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *