सुदामा परिसर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा.काम)।शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामा परिसर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का खुलासा युवती द्वारा बहन का फोन नहीं उठाने पर बहन द्वारा पास के लोगों से संपर्क कर घर जाकर देखने पर हुआ। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी, सूचना पर पति भी वहां पहुंचा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पीएम कराया।
पुलिस के अनुसार हादसे में सुदामा परिसर निवासी आरती पति इंद्रेश 27 वर्ष की मौत हुई है। आरती की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके बाद से वह दोनों अपने परिवार से अलग यहां एक मकान में रहते थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *