कर्नाटक में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं, भाजपा 104 सिटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का किया दावा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 15 मई(खबरबाबा.काम)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं। जबकि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी सिर्फ 78 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। वहीं जेडीएस के खाते में 38 सीटें आई हैं। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें आई हैं।
हालांकि राज्य की जनता ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। एक तरफ भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। तीनों पार्टियों के नेता राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। अब कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी यह देखने वाली बात होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *