टैंकर ने लोडिंग आटो को टक्कर मारी, आटो चालक की मौत, स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम बाजनखेड़ा के समीप हुआ हादसा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 1 मई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अतंर्गत ग्राम बाजनखेड़ा में मंगलवार सुबह एक टैंकर और लोडिग आटो की टक्कर में आटो चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम खाचरोद निवासी गणपत पिता भेरुलाल 30 वर्ष मगंलवार सुबह आटो लेकर रतलाम आ रहा था। बाजनखेड़ा के समीप सामने से आ रहे एक टैंकर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *