पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा खुला पेट्रोल, एसपी ने जारी किए निर्देश, जावरा में पुलिस ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम, 24 मई(खबरबाबा.काम)। पेट्रोल पंप से अब किसी भी व्यक्ति को खुला पेट्रोल बाटल या अन्य तरीके से नहीं दिया जाएगा। आंदोलन में खुले पेट्रोल का उपयोग आगजनी करने के लिए करने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से एसपी अमित सिंह ने इस तरह के निर्देश जारी किए है। इस सबंध में गुरुवार को जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर उन्हे भी निर्देशों से अवगत कराया है।
जावरा सीएसपी श्री बागरी ने बताया कि एसपी अमित सिंह के स्पष्ट निर्देश है की आंदोलन के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व तक ज्वलनशील सामग्री जिसका उपयोग आगजनी में किया जा सकता है ,पहुंचने से रोका जाए। आदेश के पालन में गुरुवार को जावरा शहर थाने में सीएसपी ने तहसीलदार , जावरा शहर व औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारियो की उपस्थिति में अनुभाग में संचालित पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग ली ।
मीटिंग में यह बिंदु प्रमुख रहे
1. पेट्रोल पंप संचालक सुनिश्चित करेंगे की किसी को भी बोतल में या अन्य पात्र में खुला पेट्रोल ना दिया जाय । इसका कड़ाई से पालन हो , यदि उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी ।
2. डीजल के मामले में जिन लोगो को बल्क डीजल दिया जाता है उनका नाम , पता ,फोन नंबर , पहचान पत्र आदि रिकॉर्ड के रूप में रखे ।
3. एक बार सभी लोग सीसीटीवी कैमरे चेक कर ले की ये सही तरीके से काम कर रहे है या नही। यदि नही कर रहे है तो 30 मई तक दुरुस्त करवा लें ।
4. पेट्रोल पंप परिसर में आग से बचाव के पर्याप्त साधन तैयार रखे ।
5. सभी पेट्रोल पंप संचालकों ,पुलिस व प्रशासन का व्हाट्सएप्प ग्रुप तैयार किया गया है , यदि किसी तरह की नूइसेंस की खबर मिलती है तो तुरंत ग्रुप में सूचित करेंगे ।
6.कई बार भारी वाहन अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंप के पास खड़े रहते है इन पर रोक लगाई जाए ।
—————
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *