प्रवचन में आई भीड़ का बदमाशों ने उठाया फायदा, एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 22 मई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलंपाक थाना क्षैत्र के ग्राम बिरमावल में हुई एक धार्मिक कथा स्थल में प्रवेश कर अज्ञात आरोपियों ने कथा सुनने आई करीब एक दर्जन महिलाओं को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने कथा मे आई भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिए। मामले की शिकायत पुलिस को की गई, जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछताछ भी की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बिलंपाक पुलिस ने इस मामले में पार्वतीबाई पति लक्ष्मीनारायण पांचाल निवासी बिरमावल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार को बिरमावल में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां प्रवचन सुनने के लिए बिरमावल सहित आसपास के अन्य गांवों से भी महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। प्रवचन होने पर भोजन प्रसादी के बाद फरियादी पार्वतीबाई जब पत्तल दोने रखने जा रही थी, तभी किसी ने उनके गले में पहना 20 सोने के मोती वाला मंगलसूत्र निकाल लिया, जिसकी किमत 15 हजार रुपए के लगभग है। फरियादी का कहना है कि किसी महिला ने उनके गले से चेन निकाली।
एक दर्जन अन्य महिलाओं को भी बनाया शिकार
फरियादी के अनुसार जब उन्होने गले से मगंलसूत्र चोरी होने पर शोर मचाया तो वहां मोजुद अन्य महिलाओं ने भी अपने गले में पहन रखे आभूषण चेक किए। प्रवचन सुनने आई करीब एक दर्जन और महिलाओं ने भी अपने गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की शिकायत की। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछताछ की है। बिलंपाक पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *