फ्रींगज रोड क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,11मई (खबरबाबा.काम)। शहर के फ्री गंज रोड क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक समान के गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, आग से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने की सूचना है।
आग लगते ही छेत्र में हड़कंप मच गया ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में रखे कूलर, फ्रिज , व अन्य एलेक्ट्रोनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए , गोडाऊन दो बत्ती स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक बताया जा रहा है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम से दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी एवं आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए थे ।आग इतनी भीषण थी कि 3 फायर लारी और एक पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया जा सका। आग से पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया था। आग किस कारण लगी इसका स्पष्ट रुप से फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।





Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *