मंडी में प्रवेश पर्ची और अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने लगाई लताड़, गेहूं उपार्जन और भावांतर योजना के जिला प्रभारी अधिकारी और कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी का निरीक्षण।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 3मई(खबरबाबा.काम)। समर्थन मुल्य पर गेंहू उपार्जन एवं भावान्तर योजना में गड़बड़ी की शिकायतो के बीच रतलाम जिले के प्रभारी अधिकारी एवं एनआरएचएम एमडी एसएन विश्वनाथन ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के साथ गुरूवार को महू रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया।
एस.एन. विश्वनाथन और कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंडी में निरीक्षण के दौरान मिली खामियो पर मंडी अधिकारियो को जमकर लताड़ लगाई। मंडी में किसानो के वाहनो की प्रवेश पर्ची नही मिलने , किसानो के लिए सूचना संकेतक नही होने पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की । उन्होंने निर्देशित भी किया कि हर स्थिति में मंडी में आने वाले सभी किसानों की उचित पर्ची काटी जाए, तौल और नीलामी में भी किसानों को समस्या न हो इसका पूरा इंतजाम रखा जाए। उन्होंने भावांतर भुगतान पोर्टल पर दर्ज किसानों के पंजीकृत बैंक खाता नम्बर,आईएफएस कोड तथा किसानों द्वारा नियत विक्रय अवधि में अधिसूचित फ सल की कृषि उपज मंडी के भुगतान पत्रक अनुसार बिक्री की मात्रा एवं किसान के विक्रय दर की जानकारी को पोर्टल पर सही दर्ज किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले के पंजीकृत एवं लाभान्वित किसानों की संपूर्ण जानकारी हार्ड कॉपी में सुरक्षित रखी जाए। अधिकारियों ने पेयजल, सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *