राज्य शासन ने किया एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गुलशन बाबरा बने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त, आकाश त्रिपाठी का बिजली कंपनी से किया गया तबादला आदेश निरस्त।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल(खबरबाबा.काम)। प्रदेश शासन ने शनिवार को एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। फेरबदल में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल भी प्रभावित हुए है। अग्रवाल की जगह अब आयुक्त नगरीय प्रशासन का कार्यभार जबलपुर संभागायुक्त गुलशन बामरा को सौंपा गया है। वहीं सागर संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी अब जबलपुर संभागायुक्त होंगे।
तबादला सूची में पूर्व में हुए तबादले में भी कुछ संसोधन किए गए है। 30 अप्रैल को पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी इंदौर से हटाकर आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग पदस्थ किए गए आकाश त्रिपाठी का तबादला निरस्त कर दिया है। त्रिपाठी फिलहाल बिजली कंपनी में ही रहेंगे।
किसे मिला क्या
नाम वर्तमान नया दायित्व
नीरज मंडलोई आयुक्त उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव खनिज
गुलशन बामरा संभागायुक्त जबलपुर आयुक्त नगरीय प्रशासन
शोभित जैन श्रम आयुक्त इंदौर सचिव स्कूल शिक्षा
मनोहर लाल दुबे सचिव खनिज विभाग संभागायुक्त सागर
आशुतोष अवस्थी संभाायुक्त सागर संभागायुक्त जबलपुर
अशोक भार्गव सचिव स्कूल शिक्षा आयुक्त महिला एवं बाल
राजेश बहुुगुणा अपर आयुक्त वाणिज्यिक श्रम आयुक्त इंदौर
शिवपाल एडीएम सिंगरौली उप सचिव ओबीसी विभाग
ये अफसर भी बदले
नाम वर्तमान पोस्टिंग नईपोस्टिंग
पंकज जैन (2012) जिपं सीईओ मंदसौर जिपं सीईओ विदिशा
बक्की कार्तिकेयन जिपं सीईओ बड़्वानी संचालक आईसीडीएस
दीपक आर्य जिपं सीईओ विदिशा एडीएम उज्जैन
अवि प्रसाद (2014) एसडीएम खरगौन जिपं सीईओ सीधी
आशीष वशिष्ठ एसडीएम छतरपुर जिपं सीईओ उमरिया
तन्वी हुड्डा एसडीएम राजगढ़ एडीएम सागर
रिशव गुप्ता एसडीएम सतना जिपं सीईओ राजगढ़
आदित्य सिंह एसडीएम टीकमगढ़ जिपं सीईओ मंदसौर
अंकित अस्थाना एसडीएम शिवपुरी जिपं सीईओ बड़वानी
नेहा मीना एसडीएम देवास जिपं सीईओ इंदौर
अरुण विश्वकर्मा एसडीएम रीवा जिपं सीईओ सीहोर
ऋतु बाफना एसडीएम बड़वानी जिपं सीईओ सिंगरौली
भव्या मित्तल एसडीएम सतना एडीएम राजगढ़
क्षितिज सिंघल एसडीएम दतिया जिपं सीईओ बैतूल
सलोनी सिडाना एसडीएम छतरपुर जिपं सीईओ अनूपपुर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *