शहर में अलग-अलग हादसों में करंट लगने से दो मासूमों की मौत, बंजली में मोबाइल चार्जर से कंरट लगने पर हुआ हादसा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 2 मई(खबरबाबा.काम)। शहर में बुधवार को कंरट लगने से दो मासूमों की जान चली गई। बंजली में जहां 5 वर्षीय एक बच्चा जहां केकड़ा चार्जर से चार्ज हो रहे मोबाइल को छूने से करंटे की चपेट में आकर मौत के आगोश में चला गया, वहीं 80 फीट रोड क्षैत्र में 3 वर्षीय बच्चे ने अर्थिंग का तार पकड़ लिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलो में ओद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पहली ह्रदय विदारक घटना बंजली में हुई। यहां 5 वर्षीय अनिल पिता जुझारसिंह अपने घर पर खेल रहा था। पिता जुझारसिंह खेत पर थे जबकि मां और दादी मकान की छत भरने के कारण ऊपरी मंजिल पर काम देख रही थी। इसी दौरान नीचे कमरे में मोबाइल की बैट्री केकड़ा चार्जर से खुले तार लगाकर चार्ज करने के लिए रखी हुई थी। बच्चे ने खेलते खेलते गीले हाथों से चार्जर को पकड़ लिया जिससे उसे जोरदार झटका लगा। परिजन चीख सुन दौड़कर पहुंचे और बाद में उसे अस्पताल भी ले कर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है। तार ने ले ली जानदूसरा मामला भी आईए थाना क्षेत्र के अस्सीफीट रोड क्षैत्र में हुआ। यहां एक झोपड़ी में रहने वाले 3 वर्षीय सूरेश पिता गुड्डू की मौत भी करंट के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार सूरज भी घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने भी अर्थिंग का तार पकड़ लिया जिससे मौके पर ही करंट के कारण उसकी मौत हो गई। ——————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *