स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत मनोहर गली में युवती ने लगाई फांसी,मौके से सुसाइड नोट मिला।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

 
रतलाम, 2 मई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत बुधवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ एसआई अयुब खान ने बताया कि मृतिका का नाम राजकुमारी पिता मसंू 18 वर्ष निवासी मुंगावली(ग्वालियर) है। युवती ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। छुट्टियों में युवती रतलाम में अपने चाचा के यहां आई थी। बुधवार शाम को जब चाचा घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस और एफएसएल टीम  मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। एसआई श्री खान ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने स्वंय की मर्जी से आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पीएम के  लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *