रतलाम, 8जुलाई(खबरबाबा.काम)। रविवार को अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे निगमकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है ।मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।
नगर निगम में उपयंत्री राजेश पाटीदार ने बताया कि रविवार को भगतपुरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद निगम की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। निगमकर्मी निर्माण की परमिशन जांचने के लिए खड़े थे ,तभी सामने वाले पक्ष ने आकर निगमकर्मी के साथ मारपीट शुरु कर दी ।मारपीट में निगमकर्मी को चोट आई है, वहीं उसका मोबाइल भी टूट गया है ।मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। जिसके बाद निगम कर्मी को जिला अस्पताल ले जाकर एमएलसी कराई गई।
अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे निगमकर्मी से मारपीट, मोबाइल भी टूटा
Leave a Comment


