एसपी गौरव तिवारी ने आलोट थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, एसआई मंडलोई को बनाया थाना प्रभारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम ,17जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने थाना प्रभारियों को दी गई मोहलत के बाद अब कार्रवाई शुरु कर दी है ।पहली कार्रवाई में एसपी ने मंगलवार को आलोट थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गडरिया को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर हाट की चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार मंडलोई को आलोट थाना प्रभारी बनाया गया है । बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में ठीक से नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण एसपी ने यह कार्रवाई की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *