जनआशीर्वाद यात्रा का शहर में प्रवेश, मार्ग के दोनों और स्वागत के लिए लोगों का हुजुम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 15 जुलाई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद ने शनिवार रात करीब पौने 11:00 बजे संत रविदास चौक से शहर में प्रवेश किया। इतनी रात को भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग के दोनों और लोगों का हुजूम खड़ा दिखाई दिया।
जनआर्शिवाद यात्रा बिरमावल, मुंदड़ी ,करमदी होते हुए शहर में आई। संत रविदास चौक पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मंच बनाए गए थे ,जहां संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा भी यात्रा के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग बाजार में मौजूद थे। सीएम रोड शो करते हुए सभा स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। सभा स्थल पर भी लोग सीएम का इंतजार कर रहे है ।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *