जन आशीर्वाद यात्रा का सिमलावदा से जिले में प्रवेश, सातरुण्डा पहुंची, यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन ,जगह जगह बने मंच से हो रहा स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 15जुलाई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा बदनावर होते हुए सिमलावदा के रास्ते जिले में प्रवेश कर चुकी है। जन आशीर्वाद यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है ।फोरलेन पर सीएम को देखने के लिए महिला ,पुरुष ,बच्चों की भीड़ खड़ी हुई है ।सीएम भी रथ में से सभी का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिख रहा है ।बदनावर में हुई सभा में भारी भीड़ उमड़ी । सुरक्षा में लगे जवानों के लिए सभा स्थल के पूर्व ही भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। बदनावर से करीब 6:30 बजे CM की जन आशीर्वाद यात्रा रतलाम के लिए रवाना हुई। फोर लेने पर भी जगह-जगह लगे स्वागत मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया ।सिमलावदा और सातरुण्डा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रथ की लिफ्ट से उपर जाकर लोगों का अभिवादन किया ।यहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया ।इस दौरान उनके साथ ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर भी थे ।जन आशीर्वाद यात्रा बिरमावल ,करमदी होते हुए रतलाम शहर में प्रवेश करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *