यात्रा मार्ग पर बाजार में रोड क्रास कर लगाए गए तारों का हटाने का हो रहा कार्य, आमजन में नाराजगी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 15जुलाई(खबरबाबा.काम)। सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी भी चल रही है ।रविवार सुबह प्रशासनिक अमला बाजार में यात्रा मार्ग पर पहुंचा और रोड क्रॉस कर लगाए गए डिस्क एवं टेलीफोन के तारों को हटाने का कार्य शुरू किया ।इससे आम जनता में नाराजगी भी देखी गई।
ज्ञातव्य की सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार शाम को शहर में प्रवेश करेगी ।रथ पर सवार सीएम शहर में प्रमुख बाजारों से निकलेंगे और इसके बाद शहीद चौक पर आम सभा होगी ।सीएम के रोड शो को देखते हुए एमपीईबी ने नीचे लटक रहे बिजली के तारों को हटाकर अंडरग्राउंड किया था। इसके बाद रविवार सुबह प्रशासनिक अमला बाजार क्षेत्र में पहुंचा और सुरक्षा लिहाज से रोड क्रॉस कर लगाए गए डिस्क और टेलीफोन के तारों को भी हटाने का काम शुरू किया। डिस्क और टेलीफोन सेवा बाधित होने कारण आम जनता में नाराजगी भी देखी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *