रतलाम, 20जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश के बाद पुलिस देर रात भी कार्रवाई कर रही है ।पुलिस ने बीती रात एक कार के अंदर बैठकर सट्टा लिख रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस की कार्रवाई रात 1:00 बजे लगभग की है।
जानकारी के अनुसार एएसपी प्रदीप शर्मा को रात में सूचना मिली कि स्टेशन क्षेत्र थाना अंतर्गत फ्रीगंज क्षेत्र में कुछ लोग कार के अंदर बैठकर सट्टा लिख रहे है ।सूचना पर एएसपी प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश देकर कार के अंदर सट्टा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 25 हजार रुपए नगद ,सट्टा पर्ची, उपकरण और लाखों का हिसाब बरामद किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रतलाम में रात एक बजे कार में बैठकर लिख रहे थे सट्टा, पुलिस ने दी दबिश, तीन लोग पकड़े, लाखों का हिसाब मिला, जाने कहां और कैसे हुई कार्रवाई-
Leave a Comment


