शिकायतों के बाद प्रभारी कलेक्टर ने लेखापाल को जनपद पंचायत में अटैच किया, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ करेंगे शिकायत की जांच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 27 जुलाई(खबरबाबा.काम) ।प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिला पंचायत के लेखापाल महेन्द्र शर्मा को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किया है ।
श्री शर्मा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) संबंधी कार्यों हेतु जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किए गए हैं, वे प्रतिदिन संबल योजना में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम को प्रेषित करेंगे।
शिकायतों की जांच हेतु श्री वर्मा नियुक्त
रतलाम जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जिला पंचायत के लेखापाल महेन्द्र शर्मा के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मौखिक एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों की जांच हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रतलाम दिनेश वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर दिनेश वर्मा को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों की जांच सात दिवस में करके विस्तृत रिपोर्ट एवं प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *