रतलाम, 18जुलाई(खबरबाबा.काम)। बुधवार सुबह बिरयाखेडी क्षेत्र में श्वान को बचाने के चक्कर में एक ऑटो असंतुलित होकर पलटी खा गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया ।ऑटो चालक को भी मामूली चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए लक्ष्मी बाई पति पप्पू 50 वर्ष निवासी बीडियाखेड़ी, ज्योति पिता पप्पू ,दीपक पिता पप्पू और दिलीप पिता पप्पू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। ऑटो चालक के अनुसार घायल एक ही परिवार के हैं और उसके मोहल्ले में ही रहते हैं ।बुधवार को यह सभी लोग मरीज को दिखाने जिला अस्पताल ही आ रहे थे ।रास्ते में अचानक ऑटो के सामने श्वान गया ,जिसे बचाने में ऑटो पलटी खा गया।
श्वान को बचाने में आटो असंतुलित होकर पलटा, एक ही परिवार के चार लोग घायल, जिला अस्पताल लाए-
Leave a Comment


