कलेक्टर ने दो अधिकारियां को दिया शोकाज नोटिस,एक अधिकारी के निलंबन का प्रस्ताव भेजा। पटवारी को किया निलंबित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 3 अगस्त(खबरबाबा.काम) ।कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने जिले के दो अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किए हैं। वहीं एक अधिकारी के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त उज्जैन को भेजा है।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत सैलाना तथा बड़ावदा के नगर परिषद् अधिकारी को कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर शोकाज नोटिस जारी किया है। इसी तरह आलोट के नगर परिषद् अधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने एवं झूठ बोलने पर उनके निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त उज्जैन को प्रेषित किया है।
पटवारी कमलेश राठौर निलंबित
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने तत्कालीन पटवारी ग्राम बंजली तहसील रतलाम के कमलेश राठौर को बंजली में पदस्थापना के दौरान शासकीय कार्य में अनियमितता बरतने पर निलंबित कर दिया है। वे वर्तमान में ग्राम पिपलिया जोधा तहसील जावरा में पदस्थ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *