रेलवे सीमा क्षेत्र में जिला पुलिस आरपीएफ और जीआरपी के साथ चलाएगी संयुक्त अभियान ,एसपी गौरव तिवारी ने डीआरएम के साथ बैठक कर लिया निर्णय

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 1अगस्त(खबरबाबा.काम)। रेलवे सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी गौरव तिवारी ने बुधवार दोपहर को मंडल रेल प्रबंधक आर एन सुनकर के साथ बैठक की ।जिसमें जिला पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में लगातार जुए -सट्टे एवं अवैध शराब विक्रय सहित रेलवे क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही है ।इस संबंध में बुधवार को एसपी गौरव तिवारी ने डीआरएम आर एन सुनकर के साथ बैठक की ।जिसमें रेलवे सीमा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रेलवे पुलिस और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से होने वाली परेशानी एवं असामाजिक तत्वों द्वारा इस बात का फायदा उठाने पर भी चर्चा हुई । इस मामले में डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *