भाजपा का डैमेज कंट्रोल :पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल सहित रतलाम शहर और आलोट के तेरह निलंबित कार्यकर्ता पुनः भाजपा में शामिल, पार्टी ने निलंबन किया रद्द

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 14 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए डैमेज कंट्रोल करते हुए मैदान में उतरे बागियों को मनाने के साथ ही पार्टी से पूर्व में निलंबित किए गए कार्यकर्ताओं को भी वापस लेने का काम शुरू कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने रतलाम विधानसभा के 8 और आलोट विधानसभा के पांच निलंबित कार्यकर्ताओं को पुनः भाजपा में शामिल कर लिया है ।पार्टी ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है। निलंबन रद्द होने वाले नेताओं में पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल भी शामिल है।
इनका निलंबन हुआ रद्द
– दिनेश पोरवाल ,पूर्व निगम अध्यक्ष
– गोपाल परमार , पूर्व मंडल महामंत्री
– सुदीप पटेल, पूर्व पार्षद
– बलवीर सिंह सोढी, पूर्व पार्षद
– राजेश पांडे , पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष
– श्रीमती निर्मला पटेल, पार्षद
– अनिल कटारिया , पूर्व पदाधिकारी
– भाल चंद रावत , वरिष्ठ कार्यकर्ता
आलोट विधानसभा–
– श्रवण सिंह, पार्षद
– राजू कान जी पाटीदार
– विपिन सदाशिव दवे, पूर्व पार्षद
– नंदकिशोर माली, पूर्व पार्षद
– दरबार सिंह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *