किसान खेत पर पानी पिलाने गया, घर पर चोरो ने कर दिया हाथ साफ,बेटे के रुम को बाहर से कर दिया बंद, रुपए और आभूषण सहित लाखों की चोरी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,16नवम्बर(खबरबाबा.काम)। नामली थाने के ग्राम पंचेड में एक किसान अपने खेत पर सिंचाई करने गया। सुबह लौटा तो उसके घर का ताल टूटा था और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया, नामली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नामली थाना पुलिस के अनुसार ग्राम पंचेड़ निवासी बसंतीलाल पिता हेमराज कल रात करीब 1 बजे अपने खेत पर फसल को पानी पिलाने गया था। सुबह करीब 5 बजे जब वह लोटा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के बेडरूम में जाकर देखा तो अलमारी व पेटीयों के ताले टूटे हुए थे। घटना के दौरान बेटा व बहू अपने कमरे में सोए हुए थे और उन्हे कानो कान पता नही चल पाया। और तो ओर चोरो ने बेटे बहु के कमरे में बाहर से चिटकनी लगा दी ताकि वे बाहर ना आ सके। फरियादी के अनुसार घर में सोने के टाप्स, मंगलसुत्र, चेन, दो जोड़ी पायजब, सोने की अंगुठी, नगदी 50 हजार रूपये सहित करीब डेढ लाख रुपए से अधिक का सामान बदमाश चुरा ले गए। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन पुलिस को कोई खास सबूत हाथ नही लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *