Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Home/Uncategorized/आधी रात को चाय पीने जा रहे युवक को आवाज देकर रोका और चाकू से कर दी हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,शुक्रवार सुबह हुआ पीएम
Uncategorized

आधी रात को चाय पीने जा रहे युवक को आवाज देकर रोका और चाकू से कर दी हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,शुक्रवार सुबह हुआ पीएम

By indresh98kumar@gmail.com
December 28, 2018 2 Min Read
0
रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रात में स्टेशन रोड़ पर अपने दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे एक युवक पर मोटर साइकिल पर सवार कुछ युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही सीसीटीवी फूटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक पुलिस किसी बडे सुराग तक नही पहुंच पाई है।
घटना रात में करीब 12.15 बजे की है। मिल्लत नगर निवासी इरफाज पिता बाबु खां अपने दो दोस्तों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर स्टेशन रोड़ स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहा था । स्टेशन रोड पर इरफाज को किसी ने आवाज लगाई तभी मोटर साइकिल चला रहे दोस्त ने बाईक को धीमे किया । इसी दौरान हमलावर आए और मोटर साइकिल पर बीच में बेठे इरफाज पर चाकूओं से हमला कर दिया और मोटर साइकिल को लात मारकर गिरा दी। दोनों दोस्त अपने आपको संभाल पाए तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घायल को दोनो साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने घटना स्थल और बाद में अस्पताल पहुंचे और इरफाज के साथियों से पूछताछ की ओर तुरंत ही अपने अमले को नाकेबंदी के निर्देश दिए।
पुलिस ने रात में नाकेबंदी के अलावा सीसीटीवी फूटेज को खंगाला । सुबह जिला अस्पताल में पुलिस की मोजूदगी में युवक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि युवक पीओपी का कार्य करता था और कुछ दिनों बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Author

indresh98kumar@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

छत्तीसगढ़ में हुए हादसे में रतलाम के युवक की मौत,परिवार के चार सदस्य घायल,रतलाम से यात्रा पर गया था परिवार

Next

पति की हत्या के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी व बहन को आजीवन कारावास

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — khabarbaba.pantelislifescience.com. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme